Bhagalpur Weather Forecast : मौसम का बदला मिजाज, दो दिन बाद बारिश की संभावना

Bhagalpur Weather Forecast मंगलवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। हालांकि आज सुबह से उतनी गर्मी नहीं है। रात में तापमान में कमी रहती है। नमी के कारण लोगों को राहत है। दिन का तापमान बढ़ने से उमस से परेशानी हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 09:56 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : मौसम का बदला मिजाज, दो दिन बाद बारिश की संभावना
भागलपुर में मौसम का सुबह सुबह हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : मंगलवार की सुबह पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में मोसम साफ है। धूप खिली हुई है। हालांकि बहुत ज्‍यादा गर्मी नहीं है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। किसानों को बारिश का इंतजार है। नदियों का जलस्‍तर घटा है। भागलपुर में मौसम साफ है।

लेकिन मौसम के मिजाज में लगातार तब्दीली हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद 22 अक्टूबर से दुर्गा पूजा तक बारिश होने की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डाॅ  वीरेन्द्र कुमार के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्‍न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस कारण  झारखंड और बिहार में 22 से 25 अक्टूबर तक  बारिश हो सकती है। बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ठंड की शुरुआत भी हो जाएगी। आसमान में बादल छाया रहेगा।  गरज व चमक के साथ तेज हवा के बीच बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

लखीसराय में मौसम साफ है। सबेरे 8 बजे से ही कड़ी धूप है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से जन जीवन प्रभावित है। कई दिनों से लोग गर्मी से हलकान है। खगड़िया में मौसम साफ है। धूप और उमस है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी बारिश की संभावना नहीं है। मधेपुरा में तेज धूप है। गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान हैं। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। अररिया में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी है।

बांका में मंगलवार को भी मौसम साफ है। कड़ी धूप खिली है। देर रात में पहली बार ओस के कारण लोगों ने ठंड का अनुभव किया है। घरों में पंखा बंद करना पड़ा। लेकिन सुबह से स्थिति फिर बदली हुई है। तेज़ धूप से गर्मी बढ़ गई है। जिला के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। किसान इसको लेकर सचेत रहें। अगर कल धन कटनी की योजना हो तो इसे रोक दे। कटनी वाली फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें।

chat bot
आपका साथी