364 दिनों में 19 बार हमला अपने उपर झेल चुकी है पुलिस, जानिए

वर्ष 2020 में भागलपुर पुलिस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में हमले हुए। एक सप्ताह में अंदर एडीजी विधि-व्यवस्था अमित कुमार ने मांगी प्रगति रिपोर्ट। जानलेवा हमले छापेमारी में पथराव आदि से आई जान पर आफत। इसके बावजूद जांच में तेजी नहीं है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 08:08 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 08:08 AM (IST)
364 दिनों में 19 बार हमला अपने उपर झेल चुकी है पुलिस, जानिए
पुलिस पर हमले के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई।

भागलपुर [कौशल किशोर मिश्र]। साल के 364 दिनों में वर्ष 2020 में भागलपुर पुलिस को विधि-व्यवस्था के बहाली के क्रम में 19 बार हमले झेलने पड़े। पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था को बरकरार रखने में जान पर भी कई बार आफत आई। लेकिन उग्र होने वाले हमलावरों की धरपकड़ में पुलिस बिल्कुल ही सुस्त पड़ी है। सूबे के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने पुलिस पर हुए हमले की समीक्षा के क्रम में भागलपुर में ऐसे मामलों का सूरत-ए-हाल देख एडीजी विधि-व्यवस्था को तलब करते हुए अद्यतन स्थिति की जानकारी मांग ली है। एडीजी विधि-व्यवस्था अमित कुमार ने एक सप्ताह के अंदर डीआइज सुजीत कुमार से ऐसे लंबित मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। यह भी निर्देशित किया गया है लंबित केस के आरोपितों के विरुद्ध अभियान चलाकर अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएं।

आशीष भारती के कार्यकाल में हुए हमले, गिरफ्तारी नगण्य

2020 में पूरे एक साल एसएसपी आशीष भारती के खाकी पर हुए हमले में गिरफ्तारी मामले में पुलिस सुस्त पड़ी रही। वर्तमान में 2021 में एसएसपी निताशा गुडिय़ा के कार्यकाल में हबीबपुर पुलिस ने खाकी पर हमलावर हुए आरोपितों को गिरफ्तार करने का हौसला दिखाया। जबकि तातारपुर, कोतवाली, सबौर समेत अन्य कई थाना क्षेत्र में पुलिस पर एक साल के अंदर हमले पर हमले हुए लेकिन पुलिस हमलों में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी में पीछे रही। सबौर और औद्यौगिक थाना क्षेत्र में आरोपित को गिरफ्तारी बाद पुलिस पर हमला कर  आरोपित को छुड़ा ले गए। पुलिस उन हमलावरों की गिरफ्तारी में अबतक हांफ रही है। हमलावरों ने तो कई बार दु:साहस दिखाते हुए पुलिस के हथियार भी छीन लेने का प्रयास किया।

इन थानों में लंबित है केस

1. लोदीपुर थाना कांड संख्या 6/2020 चार जनवरी 2020।

2.नाथनगर थाना कांड संख्या 73/2020। दो फरवरी 2020

3. सबौर थाना कांड संख्या 75/2020। सात मार्च 2020

4. जगदीशपुर थाना कांड संख्या 54/2020 ।  11 नवंबर 2020

5.जगदीशपुर थाना कांड संख्या 223/2020। चार जुलाई 2020

6. मोजाहिदपुर थाना कांड संख्या 77/2020। 17 मार्च 2020

7.मोजाहिदपुर(बबरगंज) थाना कांड संख्या 164/2020। 15 जून 2020

8.ईशीपुर बाराहाट थाना कांड संख्या 26/2020। चार जून 2020

9.कहलगांव थाना कांड संख्या 311/2020। 29 मई 2020

10.कहलगांव थाना कांड संख्या 494/2020। 11 अगस्त 2020

11.पीरपैंती थाना कांड संख्या 110/2020। 20 जून 2020

12.एनटीपीसी थाना कांड संख्या 29/2020। तीन जुलाई 2020

13.बाथ थाना कांड संख्या 37/2020। 14 जुलाई 2020

14.तातारपुर थाना कांड संख्या 104/2020। 31 जुलाई 2020

15.तातारपुर थाना कांड संख्या 125/2020। 29 अगस्त 2020

16.कोतवाली (तिलकामांझी) थाना कांड संख्या 458/2020। 19 अगस्त 2020

17.कोतवाली थाना कांड संख्या 480/2020। 29 अगस्त 2020

18.हबीबपुर थाना कांड संख्या 128/2020। 31 अगस्त 2020

19.हबीबपुर थाना कांड संख्या 37/2020। नौ अप्रैल 2020

अधिकांश मुकदमे गिरफ्तारी और अज्ञात हमलावरों का पता लगाने के लिए लंबित हैं। तीन-चार मामलों में वरीय पुलिस पदाधिकारी ने एक साल के अंदर पर्यवेक्षण तक पूरा नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी