भागलपुर नगर निगम: पार्षद हुए गोलबंद, बोले-मेयर को स्वयं दे देना चाहिए इस्तीफा, नहीं तो लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

भागलपुर के वार्ड 43 की पार्षद अर्शदी बेगम के आवास पर पार्षद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमेंं पार्षदों ने कहा मेयर को स्वयं दे देना चाहिए इस्तीफा। नहींं तो कुर्सी से हटाने को अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 11:58 AM (IST)
भागलपुर नगर निगम: पार्षद हुए गोलबंद, बोले-मेयर को स्वयं दे देना चाहिए इस्तीफा, नहीं तो लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव
भाागलपुर नगर न‍िगम की मेयर सीमा साहा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम कार्यालय परिसर में सोमवार को पार्षद एकता मंच वित्तीय अनियमितता को लेकर धरना पर बैठेगा। दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक निगम प्रशासन के खिलाफ पार्षद जोरदार आवाज बुलंद करेंगे। रविवार को वार्ड 43 की पार्षद अर्शदी बेगम के आवास पर पार्षद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 15 से अधिक पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान पार्षदों ने मेयर व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षदों ने कहा नगर निगम में लूट की छूट नहीं होने देंगे, लेकिन कई पार्षदों ने बैठक से अपनी दूरी बना ली। दिनभर बैठक में समर्थन जुटाने को लेकर गहमागहमी बनी रही। इसमें शामिल होने वाले पार्षदों के लिए चिकन व मटन की व्यवस्था भी की गई थी।

पार्षद गोव‍िंंद  बनर्जी ने बताया कि पार्षद एकता मंच के प्रदर्शन में सामाजिक, राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न वार्डों के लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान निगरानी विभाग से जांच की मांग की जाएगी। सोमवार की रात को पार्षदों का दल मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर पटना के लिए रवाना होगा। हाईकोर्ट में नगर निगम के खिलाफ बुधवार को पार्षदों द्वारा याचिका दर्ज की जाएगी। पार्षद हंसल स‍िंंह ने कहा कि धरना के दौरान मेयर से इस्तीफा की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर संजय सिन्हा ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। इस तरह की अनियमितता हो रही है तो मेयर को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले ट्रेड लाइसेंस, उसके बाद अनिल कुमार को बिना कार्य के मजदूरी भुगतान व जलकल शाखा में टैंकर चलाने में घोर धांधली हुई है। धरना के माध्यम से निगरानी जांच की मांग की जाएगी। ट्रेड लाइसेंस मामले की जांच छह माह में पूरा नहीं होना संदेह के घेरे में है। निगम प्रशासन को पहले अभियुक्त बनाना चाहिए। निगम में कई तरह की अनियमितता हुई है उसकी जांच कराकर रहेंगे। पार्षद उमर चांद व अर्शदी बेगम ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस, जलकल व स्वास्थ्य शाखा में घोर अनियमितता है। जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होगी तब तक पार्षद चुप नहीं बैठेंगे। नगर निगम एक्ट का उल्लंघन हुआ है। जलकल व स्वास्थ्य शाखा में लोगो को दैनिक कार्य में बहाल किया गया है। आवास योजना में लापरवाही बरती गई है। इस बैठक में पार्षद बबिता देवी, सरयुग साह, गोङ्क्षवद बनर्जी, उमर चांद, पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार तांती, सोईन अंसारी, मेराज, संजय कुमार, विनय गुप्ता आदि मौजूद थे।

मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट

मेयर सीमा साहा के खिलाफ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है। अक्टूबर से नवंबर माह के बीच कभी भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके लिए बैठक में डेढ़ दर्जन पार्षदों ने प्रस्ताव की कापी पर हस्ताक्षर भी कर दिया है।

chat bot
आपका साथी