भागलपुर में चला बुलडोजर, मायागंज में रास्ते से दीवार को किया ध्वस्त

Bhagalpur Latest News मोहल्ले की सड़क के डेढ़ से तीन फीट तक करीब 35.86 वर्ग फीट कर लिया गया था अतिक्रमण। अतिक्रमण वाद चलाकर हुई सुनवाई एसडीओ ने दंडाधिकारी और पुलिस को किया प्रतिनियुक्त निगम ने हटाया अतिक्रमण।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 09:10 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 09:10 AM (IST)
भागलपुर में चला बुलडोजर, मायागंज में रास्ते से दीवार को किया ध्वस्त
Bhagalpur Latest News : भागलपुर के मायागंज इलाके से अतिक्रमण हटाया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Latest News : शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण का जाल फैला है। निगम अब तक हटाने के बजाय महज खानापूर्ति करता रहा है, लेकिन मायागंज मोहल्ले में निगम की सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया। मंगलवार को कई वर्षों के बाद अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। करीब एक घंटे तक निगम की जेसीबी अवैध निर्माण को ध्वस्त करती रही। इस दौरान अतिक्रमणकारी ने विरोध कर कुछ देर तक कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास किया। कागजी पचड़े में उलझाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन सदर सदर एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस बल ने एक भी नहीं सुनी। सड़क पर दी गई दीवार को तोड़ दिया गया। जगदीशपुर अंचल निरीक्षक प्रमोद तिवारी को दंडाधिकारी, वरीय प्रभार में अंचलाधिकारी अशोक कुमार मंडल को प्रतिनियुक्त किया गया था।

मोहल्ले की सड़क के डेढ़ से तीन फीट तक करीब 35.86 वर्गफीट का हिस्सा अतिक्रमण कर लिया गया था। इसे लेकर सर्वसाधारण किस्म जमीन रास्ता के भूमि पर स्थानीय लोगों द्वारा पक्की दीवार देकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। उक्त आलोक में अतिक्रमण वाद चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को कारणपृच्छा की मांग की गई, परंतु उनके द्वारा साक्ष्य के रूप में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। अतिकमित भूमि को स्वयं खाली करने के लिए 18 जून तक का समय दिया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा उक्त भूमि को खाली नहीं किया गया। भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए सदर एसडीओ ने सोमवार का समय निर्धारित कर दी गई। निगम ने कई बाद नोटिस भी दिया। हटाने का आग्रह भी किया गया। इसके बावजूद भी नहीं हटाया। इस मौके पर अतिक्रमण शाखा प्रभारी शंकराचार्य उपाध्याय व बरारी थाना प्रभारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी