Bhagalpur coronavirus update: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, फिर चार मौत, जानें... जिलेवार आंकड़ा

Bhagalpur coronavirus update मंगलवार को जिले में 86 लोग संक्रमित मिले। अभी तक जिले में 5722 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें 4720 स्वस्थ हो चुके हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 01:10 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 01:10 PM (IST)
Bhagalpur coronavirus update:  नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, फिर चार मौत, जानें... जिलेवार आंकड़ा
Bhagalpur coronavirus update: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, फिर चार मौत, जानें... जिलेवार आंकड़ा

भागलपुर जेएलएन। जेएलएनएमसीएच में अबतक 88 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भागलपुर सहित कई जिलों का यही हाल है। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में लगातार कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। आलम यह है कि आठ घंटे के अंदर अस्पताल में चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इनमें भागलपुर जिले के पीरपैंती, सबौर, जगदीशपुर के अलावा एक पूर्णिया का भी मरीज शामिल है।

सबौर के सुजीत झा ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने करने का आरोप लगाया। साथ ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को भी दी है। अस्पताल में कोरोना से अबतक 88 मरीजों की मौत हो चुकी है। पूर्णिया के 50 वर्षीय व्यक्ति को 10 सितंबर को आइसीयू में डॉ. एमएन झा की यूनिट में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनकी मौत रविवार की रात करीब 12 बजे हुई। एंटीजन किट से कोरोना जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मौत के बाद जब फिर से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं पीरपैंती के 65 वर्षीय बुजुर्ग को तीन सितंबर को भर्ती कराया गया था। उनकी मौत सोमवार की सुबह चार बजकर 10 मिनट पर हुई। दो घंटे के अंतराल पर जगदीशपुर की 50 वर्षीय महिला की भी सुबह छह बजे मौत हो गई। वहीं सबौर के 42 वर्षीय रेल कर्मचारी की मौत सुबह आठ बजे हो गई। इन तीनों मरीजों को डॉ. राज कमल चौधरी की यूनिट में भर्ती किया गया था। रेल कर्मचारी के स्वजन सुजीत झा ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को फोन कर डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि रविवार को डॉक्टरों ने मरीजों को नहीं देखा।

शहर          मरीजों की मौत की संख्या

भागलपुर            47

बांका               10

अररिया              1

जमुई                3

कटिहार              3

खगडिय़ा            2

किशनगंज           1

मुंगेर               16

पूर्णिया              3

नालंदा              1

वैशाली              1

लखीसराय          2

अज्ञात              1

chat bot
आपका साथी