भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी और सह सदस्यता प्रभारी हुए घोषित, जानिए... Bhagalpur News

6 जुलाई से 11 अगस्त तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा। इस कड़ी में पंचायत वार्ड से लेकर जिला स्तर तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में समय पर सदस्यता चुनाव की प्रक्रिया संगठन विस्तार का कार्यक्रम चलता है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 10:14 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jun 2019 10:14 AM (IST)
भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी और सह सदस्यता प्रभारी हुए घोषित, जानिए... Bhagalpur News
भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी और सह सदस्यता प्रभारी हुए घोषित, जानिए... Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। भारतीय जनता पार्टी ने जिला महामंत्री विजय कुशवाहा को भागलपुर जिला का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने दी। उन्होंने कहा कि जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला महामंत्री सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष शशि शंकर राय, संतोष कुमार, सोनू घोष, कन्हाई मंडल, प्रो किरण सिंह, आशा ओझा, गुड्डू शुक्ला, विपुल सिंह, मुरारी पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरवंश मनी सिंह, नरेश चंद्र मिश्र, नभय चौधरी, अभय वर्मन, रोशन सिंह, पवन मिश्रा, श्यामल किशोर मिश्र, राजीव तिवारी, अभिनव कुमार, संजीव सिंह, मनीष दास, प्रिंस मंडल, मुकुल कुमार, प्‍यारे हिन्‍द ने मनोनयन पर बधाई दी है। सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी बिहार के सभी प्रमुख नेताओं, जिला अध्यक्षों व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई है।

यहां बता दें कि 6 जुलाई से 11 अगस्त तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा। इस कड़ी में पंचायत, वार्ड से लेकर जिला स्तर तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में समय पर सदस्यता, चुनाव की प्रक्रिया, संगठन विस्तार का कार्यक्रम चलता है। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक का चुनाव होता है और कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन के लिए काम में लग जाते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी