सीमांचल का कुख्यात बच्चुन यादव गिरफ्तार

सीमांचल के कुख्यात ब्रजकिशोर यादव उर्फ बुच्चन यादव की शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 01:36 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 01:36 AM (IST)
सीमांचल का कुख्यात बच्चुन यादव गिरफ्तार
सीमांचल का कुख्यात बच्चुन यादव गिरफ्तार

भागलपुर। सीमांचल के कुख्यात ब्रजकिशोर यादव उर्फ बुच्चन यादव की शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई।

उसे हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उसे पूर्णिया जेल से 2019 में भागलपुर की विशेष केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया था। यहां उच्च रक्तचाप, मधुमेह बढ़ने और किडनी में परेशानी होने पर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर उपचार के लिए पटना भी रेफर किया गया था। कुछ सुधार होने पर उसे फिर मायागंज के कैदी वार्ड में शिफ्ट कराया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा था। शुक्रवार की देर रात ढाई बजे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि वह मधुमेह, किडनी और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था। अस्पताल प्रशासन से उसकी मौत की सूचना मिलने पर कारा प्रशासन ने कारा मुख्यालय पटना और पूर्णिया कारा अधीक्षक को इसकी जानकारी दे दी है। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में बुच्चन के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसे पुलिस की विशेष टीम ने तीन अप्रैल 2019 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। बुच्चन का सीमांचल में तगड़ा नेटवर्क था।

chat bot
आपका साथी