भगवा क्रांति ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन से खुश होकर भगवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:42 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:42 AM (IST)
भगवा क्रांति ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित
भगवा क्रांति ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष को सम्मानित

भागलपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन से खुश होकर भगवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही राम मंदिर की आकृति भेंट की। इस मौके पर भगवा क्रांति के जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि राम मंदिर के लिए प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन किया जाना देशवासियों के लिए सम्मान की बात है। भगवा क्रांति इस कार्य के लिए भाजपा परिवार को दिल से धन्यवाद देती है। इस मौके पर शुभम कुमार साहा, शशांक, मनोज, राजा, विशू, आदित्य, रिषव राज सिंह, सुबोध सिद्धांत, विकास, अजय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी