अमृत महोत्सव : संपूर्ण राष्ट्र में एक साथ ऊं की आकृति, अखंड भारत का संकल्‍प, भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बांका

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ और उसके अनुशांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय क्रीड़ा भारती के संयोजन ने भारत माता की परक्रिमा की। एक साथ संपूर्ण राष्‍ट्र में ओम की आकृति का निर्माण किया। बाइक चालकर कार्यकर्ता एक-दूसरे जिले में प्रवेश किए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 10:48 PM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 10:48 PM (IST)
अमृत महोत्सव : संपूर्ण राष्ट्र में एक साथ ऊं की आकृति, अखंड भारत का संकल्‍प, भागलपुर के भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे बांका
भागलपुर के आनंदरामराम ढांढनियां सरस्‍वती विद्या मंदिर में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव वर्ष पर राष्ट्रीय क्रीड़ा भारती के संयोजन में रविवार को दो पहिया वाहनों से संपूर्ण राष्ट्र में ऊं की आकृति बनाने के लिए आनंदराम ढांढानिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर परिसर से कार्यकर्ता बांका रवाना हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अजीत घोष, व्याख्याता ब्रज भूषण तिवारी, पूर्व सैनिक अरविंद ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताकर कार्यकर्ताओं को रवाना किया।

इस दौरान वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी ने युवाओं को संबोधित किया। नई पीढ़ी को जागृत करना एवं खिलाडिय़ों को आगे लाना, स्वाधीनता संग्राम में बलिदान देने वालों को याद कर उनसे प्रेरणा लेने के लिए, समाज को जागृत करने एवं युवा पीढ़ी को जागृत करने के साथ वर्तमान कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व से जोडऩे के लिए कार्यक्रम की परिकल्पना की गई। भारत के नक्शे पर ऊं की आकृति व मां भारती की प्रदक्षिणा के साथ अर्चना कर इस कार्यक्रम की परिपकल्पना की गई। ऊं की आकृति बनाने में बिहार के तीन जिलों को सौभाग्य मिला, जिसमें राजधानी पटना के साथ भागलपुर एवं बांका शामिल है। संचालन कार्यक्रम के संयोजक सुनील सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक रोहित कुमार ने किया।

कला संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता श्वेता सुमन स्वागत तिलक लगाकर दो पहिया वाहन चालकों को यात्रा के लिए रवाना किया। भागलपुर से बांका जाने के क्रम में अलीगंज, बाइपास चौक, जगदीशपुर, रजौन, पुंसिया आदि स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं जलपान आदि की व्यवस्था थी। प्रदक्षिणा का समापन बांका पहुंचकर संघ कार्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, वरिष्ठ नेता निरंजन शाह, संतोष कुमार, प्रणब दास, मनीष दास, डा. प्रीती शेखर, रोशन सिंह, राज किशोर गुप्ता कसोधन, राजेश टंडन, विपुल सिंह, राज तेजस्वी, रमेश सिन्हा समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

अखंड भारत बनाने के लिए जनजागरण

अमृत महोत्सव भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में अखंड भारत के लिए मोटरसाइकिल से जन जागरण लोगों के बीच चलाया गया। यूपी से चले क्रीड़ा भारती का जत्था श्री कृष्ण मंदिर नारायणपुर पहुंचा। जहां वंदे मातरम् वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करके पूरे प्रखंड में क्रीड़ा भारती का जत्था मोटरसाइकिल से घूमा। उसके बाद नारायणपुर के राष्ट्रवादी कार्यकर्ता कुर्सेला तक गए। मौके पर राजेंद्र यादव, रविकांत शास्त्री, पंकज झा, सुशील पंडित, राजेश यादव, पंकज गुप्ता, विजय सिंह सहित कई कार्यकर्ता थे।

बांका से देवघर तक निकली बाइक रैली, राष्ट्रगान से राष्ट्रभक्ति का महौल

आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार को बांका शहर के मिलिट्री ग्राउंड से क्रीड़ा भारती की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली को कटोरिया विधायक डा. निक्की हेम्ब्रम, नगर परिषद सभापति संतोष सिंह, प्रमुख रवीश कुमार, जिप सदस्य मनोज बाबा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विष्णु चक्रवर्ती की अगुआई में कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर देवघर के दर्दमारा बार्डर तक पहुंची। रैली में राष्ट्रगान के साथ-साथ देश भक्ति गीत गूंज रहा था। इस क्रम में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित की गई थी। इस मौके पर उपस्थित नगर परिषद सभापति ने कहा कि देश के गौरवशाली इतिहास के लिए हम सभी का योगदान जरूरी है। जबकि खेल जगत में राष्ट्रभक्ति को जगाना क्रीड़ा भारती का संदेश रहा है। जिला मंत्री रंजीत यादव ने कहा कि बांका से मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा गांधी चौक होते हुए ककवारा होते हुए करझौंसा, कटोरिया होते हुए दर्दमारा बार्डर तक गया। जिला संयोजक रोहित कुमार, विभाग कार्यवाहक विजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, राहुल डोकानिया, चिंटू घोष, मोना गुप्ता, रोहित कुमार, सहसंयोजक विमल चौरसिया, रचित डोकानिया, रोशन सिंह, संजय यादव, सौरभ, जयप्रकाश मंडल, श्रीकांत चौधरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी