मंहगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

भागलपुर। बढ़ती मंहगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST)
मंहगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

भागलपुर। बढ़ती मंहगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और भाजपा के विरोध में नारा लगाया गया। साथ ही नुक्कड सभा कर भागलपुर और बांका की प्रभारी अनामिका शर्मा ने कहा कि बिहार में मोदी का पैकेज नहीं बल्कि रिपैकेज है।

जिला महिला अध्यक्ष कोमल सृस्टि ने ईशाकचक बिषहरी स्थान में नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा सरकार पैतरेबाजी कर रही है। प्रलोभन देकर जनता को धोखा दे रही है। पूजा साह ने कहा कि मोदी सरकार में घोटाला हो रहा है। पूनम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी