जदयू दे रहा 'हर घर दस्तक'

भागलपुर। राज्य सभा सांसद कहकशां परवीन गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर, दामुचक एवं करछा पंचायत में ग्रामीण

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2015 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2015 02:22 AM (IST)
जदयू दे रहा 'हर घर दस्तक'

भागलपुर। राज्य सभा सांसद कहकशां परवीन गोराडीह प्रखंड के मोहनपुर, दामुचक एवं करछा पंचायत में ग्रामीणों के साथ संवाद कायम कर रही है। हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत उन्होंने गृह स्वामियों से सहमती लेकर 'आगे बढ़ता रहे बिहार फिर एक बार नीतीश कुमार' का आज उन्होंने स्टीकर लगाया।

इधर, जिला जदयू के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद साह, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, शंकर मंडल, नवीन सिंह समूह में लोगों के घर दस्तक दे रहे हैं। जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार ने बताया कि उक्त नेताओं ने आज बरारी के घरों में दस्तक दिया गया है। महानगर अध्यक्ष इंद्रा प्रकाश मंडल, गोपी दास, जनार्धन ठाकुर, राजेंद्र राम, वीर चंद्र ठाकुर के साथ तिलकामांझी क्षेत्र में गृह स्वामी से संवाद कर स्टीकर लगाया।

इसी प्रकार मिरजानहाट में उमेश साह, सतीश साह, शंभू साह, मुकेश साह ने समूह में इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मोहदीनगर में गिरधारी साह, भीम साह एवं अवध साह सक्रिय रहे। बरारी हाउसिंग बोर्ड में शबाना दाउद, सुजागंज में संजय साह, लहेरी टोला में चंद्रशेखर मिश्रा, राजा यादव ने नया बाजार, इसी प्रकार हर प्रखंड एवं पंचायत में इस कार्यक्रम को हर घर में दस्तक देकर संवाद कायम किया गया।

नाथनगर में भी दस्तक

नाथनगर प्रखंड के कजरैली पंचायत के कजरैली गांव में हर घर दस्तक का कार्यक्रम हुआ। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत मंडल, प्रखंड जदयू अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, उदय दास, महेंद्र साह, बबलू मंडल आदि थे।

वार्ड नंबर 19 और 38 में पूर्व सचिव संजय साह ने नीतीश कुमार की उपलब्धियों को बताया। लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

chat bot
आपका साथी