स्कूली बच्चे नहीं बता सके राष्ट्रगान

जागरण संवाददाता,भागलपुर: सुल्तानगंज के कन्या मध्य विद्यालय तिलकपुर के बच्चे राष्ट्रगान के बारे में न

By Edited By: Publish:Thu, 05 Feb 2015 01:54 AM (IST) Updated:Thu, 05 Feb 2015 01:54 AM (IST)
स्कूली बच्चे नहीं बता सके राष्ट्रगान

जागरण संवाददाता,भागलपुर: सुल्तानगंज के कन्या मध्य विद्यालय तिलकपुर के बच्चे राष्ट्रगान के बारे में नहीं बता सके। बच्चों से स्कूल के बारे में 5 लाइन बोलने को कहा गया लेकिन वो नहीं बोल पाए। और तो और अपने स्कूल प्रधान का नाम भी नहीं बता पाए। स्कूल में पढ़ाई की पोल डीइओ के निरीक्षण में खुली है। बुधवार को डीइओ फूल बाबू चौधरी स्कूल में एक महीने से कायम विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने क्लास रूम जाकर बच्चों के ज्ञान की जांच की। लेकिन बच्चों की प्रतिभा देख उन्होंने शिक्षकों की जमकर क्लास लगाई। स्कूल प्रधान से कहा गया कि वो स्कूल में पढ़ाई के माहौल को बेहतर करें। विवाद को सुलझाने में असफल रहने पर सुल्तानगंज के बीइओ को डांट पिलाई गई। बीइओ को सुधरने की चेतावनी दी गई। बीइओ पर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। दरअसल कन्या मध्य विद्यालय तिलकपुर में एक महीने से पोशाक, छात्रवृत्ति की राशि का वितरण नहीं हो पाया था। विद्यालय शिक्षा समिति एवं स्कूल प्रधान के बीच टकराव के कारण दोहपर का खाना भी स्कूल में बंद था। स्कूल में पढ़ाई का माहौल भी विवाद के साए में था। डीइओ ने सचिव, अध्यक्ष, मुखिया एवं ग्रामीणों को बुलाकर विवाद को सुलझा दिया। अब जल्द ही बच्चों के बीच पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि का वितरण हो जाएगा। गुरुवार से स्कूल में दोपहर का खाना भी चालू हो जाएगा। डीइओ ने प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया तिलकपुर का भी निरीक्षण किया। इस स्कूल में भी पठन-पाठन नहीं होने पर स्कूल प्रधान को चेतावनी दी गई है। उच्च विद्यालय पैन का भी डीइओ ने निरीक्षण किया। करीब साढ़ेतीन बजे ही स्कूल को बंद करने की तैयारी चल रही थी। स्कूल में एक भी छात्र को नहीं देख डीइओ ने स्कूल प्रधान की क्लास लगाई। कहा कि चार बजे तक स्कूल चालू रहे इसकी व्यवस्था की जाए। अंतिम घंटी को शैक्षणिक गतिविधि या खेल की गतिविधि के रूप में संचालित किया जाए।

-------

'' स्कूल एवं छात्रों की पहचान पढ़ाई से होती है। औचक निरीक्षण में पढ़ाई नहीं होने पर स्कूल प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी। चार बजे तक हर हाल में स्कूल खुला रहेगा।

फूल बाबू चौधरी डीइओ भागलपुर

chat bot
आपका साथी