धार्मिक अनुष्ठान से सात्विक प्रवृतियों का उदय

By Edited By: Publish:Sun, 28 Sep 2014 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Sep 2014 11:05 PM (IST)
धार्मिक अनुष्ठान से सात्विक प्रवृतियों का उदय

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भागलपुर दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को मुनिराज पुण्य सागर महाराज का 28वां दीक्षा वर्ष समारोह का आयोजन हुआ। समारोह का उद्घाटन श्रीपाल गंगवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। चित्र का अनावरण मुंबई के रविंद्र जैन ने किया। चित्र का अनावरण मुंबई के रविन्द्र जैन ने किया। इस अवसर पर मुनि पुण्य सागर ने कहा, धर्म मानव हृदय की एक उच्च और पवित्र भावना है। धार्मिक मनुष्य भौतिक सुखों की अवेहलना करता है। धार्मिक अनुष्ठान से सात्विक प्रवृतियों का उदय होता है। भारत धर्म प्रधान देश है। उन्होंने कहा कि जैसा बीज डालेंगे, वैसे ही फसल मिलेगी। प्रत्येक धर्म के पास अपने अनूठे मंत्र हैं। पेड़ जितना विशाल होगा उसकी छाया उतनी दूर तक फैलेगी। परोपकार के मनुष्य को समय निकालना चाहिए। इस मौके पर भक्तामर विधान पूजन किया गया। विधि विधान का निर्देशन ब्रह्माचारिणी वीणा ने की। पुणे की श्रद्धालु सुजाता ने मुनि को पीक्षिका भेंट किया। इस मौके पर विजय रारा, जयकुमार काला, छितरमल पंाडया, अशोक पाटनी, संजय विनायका व पवन गंगवाल आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन किया।

chat bot
आपका साथी