युवक की हत्या कर शव बोरे में किया बंद

By Edited By: Publish:Fri, 25 Jul 2014 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jul 2014 10:50 PM (IST)
युवक की हत्या कर शव बोरे में किया बंद

जागरण संवाददाता, भागलपुर : नाथनगर में युवक की हत्या कर उसके शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। नाथनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से शुक्रवार सुबह उसकी लाश बरामद की गई। घटना की जानकारी नाथनगर पुलिस ने रेल थानाध्यक्ष विंदेश्वरी यादव को दी। रेल थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बोरे में बंद शव को बाहर निकाला गया। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके लिए इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क साधा गया है। मधुसूदनपुर, नाथनगर, ललमटिया और हबीबपुर थानाध्यक्ष को भी घटना की जानकारी दी गई है।

कहीं और की गई है हत्या

रेल थानाध्यक्ष की मानें तो अज्ञात युवक की हत्या देर रात अन्यत्र किसी जगह पर कर दी गई होगी और शव को ठिकाने लगाने के लिए स्टेशन के पूर्वी छोर पर फेंक दिया गया है। शव पर कई जगह कटे के निशान हैं। चेहरे पर कई जगहों पर कटे के दाग के अलावा गले में स्याह काला दाग भी पाया है, जो रस्से से गला दबाने जैसा है। गले में भी कटे के निशान पाए गए हैं।

प्रेम संबंध में हत्या की चर्चा

इलाके में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग की वजह से युवक की हत्या कर दी गई है।

जींस और टी शर्ट पहने युवक की उम्र 24-25 के करीब बताई जा रही है। रेल पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए नाथनगर और मधुसूदनपुर थाना पुलिस से भी मदद ले रही है।

chat bot
आपका साथी