बैंक कर्मी से एक लाख 41 हजार की लूट

बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख 41 हजार 330 रुपये लूट।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 12:51 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 12:51 PM (IST)
बैंक कर्मी से एक लाख 41 हजार की लूट
बैंक कर्मी से एक लाख 41 हजार की लूट

अररिया (जेएनएन)। नेशनल हाईवे 327 ई स्थित अररिया-बहादुरगंज मार्ग पर हथियारबंद अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख 41 हजार 330 रुपये लूट लिए। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

जानकारी के अनुसार फलका निवासी बैंक कर्मी राजू कुमार यादव जोकीहाट बंधन बैंक में डीबीओ के पद पर कार्यरत हैं। जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि राजू केसर्रा गांव से महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप की चार टीमों से एक लाख 41 हजार 330 रुपये वसूलकर जोकीहाट लौट रहे थे। इसी बीच खुट्टी चौक से पूरब अपाचे बाइक पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने राजू यादव की बाइक को ठोकर मारकर गिरा दिया। इसके बाद डिक्की और जेब में रखे रुपये लूटकर अपराधी चरघरिया की भाग निकले। मामले की सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। देर शाम तक प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी। एक माह पूर्व इसी मार्ग पर बकरा पुल के निकट अपराधियों ने जीविका कर्मी से लूट की थी। उस मामले में पुलिस दो अपराधियों को जेल भेज चुकी है। घटनास्थल से जोकीहाट थाना की दूरी करीब सात किलोमीटर है, जबकि किशनगंज जिले के सबसे निकटतम कोचाधामन थाने की दूरी यहां से करीब दस किलोमीटर है। जोकीहाट थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि घटना का पुलिस जल्द खुलासा कर लेगी।

chat bot
आपका साथी