केवल पास रहने से ही प्यार नहीं होता : जया किशोरी जी

बेगूसराय। क्षेत्र के धर्मपुर गांव में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा के छठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 03:27 PM (IST)
केवल पास रहने से ही प्यार नहीं होता : जया किशोरी जी
केवल पास रहने से ही प्यार नहीं होता : जया किशोरी जी

बेगूसराय। क्षेत्र के धर्मपुर गांव में आयोजित ग्यारह दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन व्यास पीठ की संत जया किशोरी जी ने भजनों के माध्यम से कथा सुनाते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जरुरी नहीं कि पास रहने से ही प्यार होता है। प्यार ईश्वर की दी हुई ऐसी सौगात है, जो हर जीव के ह्दयस्थली में होता है। जिसमें दूरियों और नजदीकियों का कोई बोध नहीं होता है। इसलिए प्यार प्यार होता है। भगवान कहीं भी रहें वो अपने भक्तों का हमेशा ख्याल रखते हैं। उन्होंने गोपी और उद्धव के संवाद का श्रवण कराते हुए मार्मिक संवाद से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं रासलीला प्रसंग का श्रवण गीत'भंवरें ने खिलाया फुल-फुल'पर श्रोताओं को खुब झुमाया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग का श्रवण कराया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद ¨सह, सचिव चन्द्रभूषण ¨सह, कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ¨सह, मीडिया प्रभारी डॉ बीरेन्द्र कुमार, मुखिया ¨रकु देवी, निरंजन कुमार, प्रो गौतम कुमार, रामदेव ¨सह , उमेश ¨सह, मनोज ¨सह महंथ, प्रमोद ¨सह, रामप्रवेश ¨सह,सुधीर ¨सह, अर¨वद ¨सह सहित दर्जनों स्वंयसेवक व पुलिस प्रशासन यज्ञ संचालन में मुस्तैद रहे।

chat bot
आपका साथी