अंचल कर्मी कोरोना पॉजिटिव, चौबीस घंटे के लिए बंद किया गया कार्यालय

शाम्हो (बेगूसराय) मंगलवार को शिविर आयोजित कर सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों का कोरोना जांच कल्याण सिंह प्लस टू विद्यालय में किया गया। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में अंचल कार्यालय के नाजिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:12 AM (IST)
अंचल कर्मी कोरोना पॉजिटिव, चौबीस घंटे के लिए बंद किया गया कार्यालय
अंचल कर्मी कोरोना पॉजिटिव, चौबीस घंटे के लिए बंद किया गया कार्यालय

शाम्हो (बेगूसराय) : मंगलवार को शिविर आयोजित कर सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों का कोरोना जांच कल्याण ¨सह प्लस टू विद्यालय में किया गया। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में अंचल कार्यालय के नाजिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें सरलाही गांव स्थित डेरा पर आइसोलेट किया गया है। बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। इस संबंध में पीएचसी शाम्हो के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार झा ने बताया कि मंगलवार को 35 लोगों की जांच हुई थी जिसमें 34 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

सीओ सह बीडीओ राजाराम केसरी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव निकले अंचल नाजिर का तबादला पिछले साल ही खोदावंदपुर अंचल में हो चुका है। वे बचे हुए काम का चार्ज देने शाम्हो आए थे। उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी