करंट लगने से महिला की मौत

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतका रुदौली वार्ड संख्या नौ निवासी बैजू साह की 60 वर्षीया पत्नी उम्दा देवी है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र दिलीप साह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह उनकी मां सफाई कर रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 06:59 PM (IST)
करंट लगने से महिला की मौत
करंट लगने से महिला की मौत

बेगूसराय। थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतका रुदौली वार्ड संख्या नौ निवासी बैजू साह की 60 वर्षीया पत्नी उम्दा देवी है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र दिलीप साह ने बताया कि प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह उनकी मां सफाई कर रही थीं। सफाई के दौरान वह बारिश में पूरी तरह भीग चुकी थीं। उक्त जगह पर विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरा था, जिसके संपर्क में आते ही वह झुलस गईं। जब तक उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों में मातम छा गया।

chat bot
आपका साथी