सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के बच्चों को लगाया गया टीका

बेगूसराय। रविवार को विशेष अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में सभी पदाधिकारियों के बच्च

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 05:04 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 05:04 PM (IST)
सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के बच्चों को लगाया गया टीका
सर्किट हाउस में पदाधिकारियों के बच्चों को लगाया गया टीका

बेगूसराय। रविवार को विशेष अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में सभी पदाधिकारियों के बच्चों को मिजिल्स-रूबेला का टीका लगाया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि टीकाकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह कैम्प लगाया गया है। यहां बच्चों को मिजिल्स-रूबेला जैसी संक्रमण की बीमारियों से बचाने के लिए अभिभावकों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पुलिस कप्तान अवकाश कुमार, सिविल सर्जन ब्रजनंदन शर्मा, ओएसडी सचिदानंद सुमन, एएसपी अभियान अमृतेश कुमार, सदर अनुमंडलाधिकारी संजीव कुमार चौधरी, डीपीआरओ आशीष आनन्द, डीआईओ डॉ. हरेराम कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी