छेड़खानी करने पर युवक को खंभे से बांधा, जूतों की माला पहनाकर पीटा

मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर आजाद चौक पर सोमवार की दोपहर छेड़खानी करने पर युवक को ऐसा दंड दिया गया, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल सकता। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अमानवीय सलूक किया।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 06:11 PM (IST)
छेड़खानी करने पर युवक को खंभे से बांधा, जूतों की माला पहनाकर पीटा

बेगूसराय। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर आजाद चौक पर सोमवार की दोपहर छेड़खानी करने पर युवक को ऐसा दंड दिया गया, जिसे वह ताउम्र नहीं भूल सकता। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अमानवीय सलूक किया। लोगों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया। फिर उसे गले में जूतों की माला पहनाई और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। तमाशबीनों का मजमा लग गया। पिटाई से युवक कराहता रहा, पर किसी को उसकी हालत पर दया नहीं आई। उलटा राहगीर भी रुक-रुककर हाथ साफ कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चुंगल से आरोपी को निकालकर गिरफ्त में ले लिया। आरोपी युवक का नाम सैदपुर निवासी मो. शमीम बताया जाता है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भीड़ के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की है। कानून को हाथ में लेकर अमानवीय हरकत करने वालों की पहचान की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक सुनील ने गांव की ही एक लड़की से रविवार रात छेड़खानी की थी। इसकी शिकायत पीडि़ता ने परिजनों से सोमवार सुबह की। परिजन सुनील को समझाने उसके घर गए, लेकिन वह दोष स्वीकार नहीं कर रहा था। इसके बाद लड़की के घरवालों ने गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीण एकजुट हो गए और सुनील को उसके घर से खींच कर रामपुर आजाद चौक ले आए।

chat bot
आपका साथी