युवक की दिल्ली में हुई मौत से घर में मचा कोहराम

गढ़पुरा बेगूसराय। धरमपुर वार्ड दो निवासी अशर्फी महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार की मौत शनिवार की रात दिल्ली में हो जाने के कारण परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि वह नई दिल्ली के उत्तम नगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:47 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:47 PM (IST)
युवक की दिल्ली में हुई मौत से घर में मचा कोहराम
युवक की दिल्ली में हुई मौत से घर में मचा कोहराम

गढ़पुरा, बेगूसराय। धरमपुर वार्ड दो निवासी अशर्फी महतो का 35 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार की मौत शनिवार की रात दिल्ली में हो जाने के कारण परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि वह नई दिल्ली के उत्तम नगर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को भी वह जब काम से लौटकर अपने डेरा पहुंचा और खाना खा रहा था इसी बीच वो गिरकर बेहोश हो गया आसपास के लोगों के द्वारा जब तक चिकित्सक के यहां ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बताया गया कि उसे ब्लड प्रेशर की भी बीमारी थी। वो गांव में भी इसका इलाज कराता था। ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। चंद्रशेखर की मौत से परिवार समेत आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है।इस संबंध में परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर छठ पर्व में घर आने की बात कहा था लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

chat bot
आपका साथी