चुनावी तापमान की तरह ही बढ़ रहा मौसम का तापमान

बेगूसराय। होली का रंग हल्का होते ही आमजनों पर चुनावी रंग चढ़ने लगा है। चुनावी गर्मी में प्रत्याशियों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 04:38 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 04:38 PM (IST)
चुनावी तापमान की तरह ही बढ़ रहा मौसम का तापमान
चुनावी तापमान की तरह ही बढ़ रहा मौसम का तापमान

बेगूसराय। होली का रंग हल्का होते ही आमजनों पर चुनावी रंग चढ़ने लगा है। चुनावी गर्मी में प्रत्याशियों के नाम उजागर होते ही जैसे चुनावी तापमान में वृद्धि हो रही है उसी प्रकार मौसम का भी पारा चढ़ने लगा है। दिनभर चिलचिलाती धूप के कारण मौसम का तापमान दिनभर 33 डिग्री रहा है। वहीं रात में पारा 24-25 डिग्री तक पहुंच जाता है। इससे आमजनों को अभी से ही गर्मी का जोरदार अहसास होने लगा है। चिलचिलाती धूप के कारण दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही में भी काफी कमी दिखने लगी है। वहीं मौसम का मिजाज गर्म होते ही मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। शाम ढ़लते ही मच्छरों का आतंक आरंभ हो जाता है। वहीं एकाएक मौसम का मिजाज बदलने से इसका असर आमलोगों के शरीर पर भी दिखने लगा हैं। मौसम के कड़े तेवर के कारण काफी संख्या में लोग सर्दी-जुखाम और बुखार से पीडित होकर चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं।

सावधानी बरतने की जरूरत :

इस संबंध में डॉ. संजीव कुमार सिंह और डॉ. रामकृष्ण ने बताया कि एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया है। वर्तमान में दिन में तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि व रात में तापमान के कम होने से आमजनों के शरीर पर उसका कुप्रभाव पड़ रहा है जिससे सर्दी-जुकाम व फीवर से लोग पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में पर्याप्त पानी पीने, गर्म खाना खाने, रात में तापमान गिरने पर पर्याप्त कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलने की सलाह चिकित्सकों ने दी है। सर्दी-जुकाम व बुखार बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने और बिना सलाह के किसी प्रकार की दवा सेवन नहीं करने की बात भी कही। दमा रोगियों के लिए भी इस मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। बच्चों पर भी इस मौसम का कुप्रभाव अधिक पड़ता है।

chat bot
आपका साथी