करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

मटिहानी बेगूसराय। नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के वार्ड नम्बर छह निवासी फुचो साह के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक के पिता फुचो साह ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र शनिवार की रात शौच के लिए वह घर से बाहर निकला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:46 PM (IST)
करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत
करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से किशोर की मौत

मटिहानी, बेगूसराय। नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर पंचायत के वार्ड नम्बर छह निवासी फुचो साह के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत करंट लगने से हो गई। मृतक के पिता फुचो साह ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र शनिवार की रात शौच के लिए वह घर से बाहर निकला। सड़क पर 440 बोल्ट का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें विद्युत प्रवाहित था। उन्होंने बताया कि उसी तार की चपेट में आने से हिमांशु झुलस गया। परिजन जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। नया गांव थानाध्यक्ष यशोदा नंदन पांडेय ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी