सीट कटौती के खिलाफ आइसा करेगा आंदोलन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एसबीएसएस को-आपरेटिव कॉलेज के विज्ञान संकाय में सीट कटौती के मामले को आइसा ने गंभीरता से लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST)
सीट कटौती के खिलाफ आइसा करेगा आंदोलन
सीट कटौती के खिलाफ आइसा करेगा आंदोलन

बेगूसराय। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एसबीएसएस को-आपरेटिव कॉलेज के विज्ञान संकाय में सीट कटौती के मामले को आइसा ने गंभीरता से लिया है। आइसा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर चरणबद्ध आंदोलन छेड़ने का एलान कर दिया है। यह निर्णय सोमवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित आइसा कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए आइसा नेता अविनाश कुमार ने कहा कि विवि प्रशासन कई वर्षों से बेगूसराय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यही कारण है कि पूरे क्षेत्र के कॉलेजों को छोड़ कर सिर्फ बेगूसराय जिला के को-आपरेटिव कॉलेज से 770 सीट काट ली गई है। उन्होंने कहा कि विज्ञान संकाय में यूं ही सीट की भारी कमी रहती है। उसके बावजूद विवि द्वारा 50 प्रतिशत सीट काट लिया जाना, सिर्फ आश्चर्य ही नहीं बल्कि अत्यंत दुखद विषय है। इतने गंभीर मुद्दे पर दिनरात छात्रहित का रोना रोने वाली छात्र संगठनों के व्यवहार पर भी आश्चर्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आइसा विवि प्रशासन को काटे गए सीट को वापस करने के लिए दो दिनों का अल्टीमेटम देती है। अगर उसके बाद भी सीट वापस नहीं किया जाता है तो आइसा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। बैठक को आइसा नेता वतन कुमार, अभिषेक, ¨सटू, आनंद, प्रतीक, रोमन, परमात्मा, दिवाकर, राजा, अंकुश आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी