किसानों की समस्याओं को लेकर समसा-पिपरा पथ किया जाम

बेगूसराय। किसान विरोधी बिल पास करने के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के आगे पीपरा-समसा पथ को जाम कर बिल का विरोध किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार किसान के विरोध में काम कर रही है। इससे किसानों के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 07:04 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:13 AM (IST)
किसानों की समस्याओं को लेकर समसा-पिपरा पथ किया जाम
किसानों की समस्याओं को लेकर समसा-पिपरा पथ किया जाम

बेगूसराय। किसान विरोधी बिल पास करने के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के आगे पीपरा-समसा पथ को जाम कर बिल का विरोध किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री रामचंद्र पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार किसान के विरोध में काम कर रही है। इससे किसानों के बीच भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसान नेता अशोक राय ने कहा कि किसान खून पसीना बहाकर मेहनत करते हैं, परंतु किसानों को उनका वाजिब हक नहीं मिल पाता है। इसका सीपीआइ विरोध करती है। नरेंद्र मोदी की सरकार में किसान सुरक्षित नहीं है, इसलिए एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है। मौके पर सुशील कुमार महतो, बिदेश्वरी महतो, राजेश झा, पैक्स अध्यक्ष गौरीशंकर राय, पूर्व मुखिया शिवशंकर महतो, रंजन कुमार, वीरेंद्र दास, रणधीर राय, अर्जुन दास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, रामपुकार चौरसिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी