धार्मिक कट्टरता के खिलाफ संत कबीर के संघर्षों का जोड़ नहीं : पूर्व सांसद

जागरण संवाददाता बेगूसराय कबीर हिदू-मुस्लिम धार्मिक कट्टरता छुआछूत सामाजिक अन्याय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
धार्मिक कट्टरता के खिलाफ संत कबीर के संघर्षों का जोड़ नहीं : पूर्व सांसद
धार्मिक कट्टरता के खिलाफ संत कबीर के संघर्षों का जोड़ नहीं : पूर्व सांसद

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : कबीर हिदू-मुस्लिम, धार्मिक कट्टरता, छुआछूत, सामाजिक अन्याय के खिलाफ लाठी वाले हिदी साहित्य के इतिहास में हजार वर्ष के बाद जन्म लेने वाले विद्रोही क्रांतिकारी कवि थे। वहीं दूसरी ओर हिदुस्तान जैसे मुल्क में भी लव जिहाद, मॉबलिचिग से लेकर करोना तक जैसी महामारी को भी मजहब से जोड़ देने वाली कट्टरता सामने आ चुकी है। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा आयोजित कबीर जयंती समारोह के मौके पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कही।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने कार्यानंद भवन में सीपीआई के राज्य परिषद सदस्य अनिल कुमार अंजान की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक कबीर जयंती मनाई गई। मौके पर शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह, सीपीआइ के जिला सचिव मंडल सदस्य राजेंद्र चौधरी, राज्य परिषद सदस्य अमीन हमजा, किसान नेता कमली महतों, रामागार सिंह, शंभू देवा, इंद्रदेव सिंह, राज नारायण, विष्णु देव सिंह आदि थे। इनसेट

भाकपा बरौनी अंचल कार्यालय बीहट में आयोजित की गई संत कबीर दास की जयंती

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय) : भाकपा बरौनी अंचल कार्यालय बीहट में शुक्रवार को संत कबीर दास की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मुख्य वक्ता इतिहास के प्राध्यापक डॉ. फुलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के समय में कबीर को समझने की जरूरत है। उनकी हर वाणी गरीबों, मजबूर और पीड़ितों की पीड़ा को दर्शाता है। धन्यवाद ज्ञापन पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर भाकपा अंचल मंत्री रामरतन सिंह, एटक के महासचिव प्रह्ललाद सिंह, रामनंदन सिंह, राजकिशोर सिंह, ज्ञानी तांती, नवीन कुमार सिंह, रामाधार सिह आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर कबीर जयंती पर पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री बांटी गई। मौके पर उमेश सिंह, चंदन मिश्रा, भैरव पासवान, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी