ब्लड कैंसर से हुई फौजी की मौत, परिवार में पसरा मातम

बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र के कोरियामा पंचायत के बड़ी केवाल निवासी 50 वर्षीय रामप्रवेश यादव की मौत लंबी बीमारी के बाद रविवार को उनके आवास पर हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 12:19 AM (IST)
ब्लड कैंसर से हुई फौजी की मौत, परिवार में पसरा मातम
ब्लड कैंसर से हुई फौजी की मौत, परिवार में पसरा मातम

बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के कोरियामा पंचायत के बड़ी केवाल निवासी 50 वर्षीय रामप्रवेश यादव की मौत लंबी बीमारी के बाद रविवार को उनके आवास पर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम प्रवेश यादव अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत थे। इस सबंध में स्थानीय मुखिया राम तनिक प्रसाद ने बताया कि राम प्रवेश यादव को ब्लड कैंसर था। अरुणाचल प्रदेश में उनकी स्थिति खराब होते देख विभाग ने उन्हें घर भेज दिया था। इसी बीच रविवार को 10 बजे दिन में उनकी मृत्यु हो गई। फौजी की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया है। आसपास के लोग मृतक के घर उसके परिजनों को ढांढस बढ़ाने पहुंच रहे थे।

chat bot
आपका साथी