तीन विधानसभा में प्रत्याशी उतारने की मांग

बेगूसराय। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर (हम) की बैठक राधास्वामी होटल के सभागार में रविव

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 08:58 PM (IST)
तीन विधानसभा में प्रत्याशी उतारने की मांग

बेगूसराय। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर (हम) की बैठक राधास्वामी होटल के सभागार में रविवार को जिला अध्यक्ष अहसन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तीन विधानसभा क्षेत्र साहेबपुर कमाल, मटिहानी एवं चेरिया बरियापुर में पार्टी नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया गया। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजने, सदस्यता अभियान चलाने एवं सांगठनिक मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय पक्षी बिहार कावर झील की समस्याओं को लेकर मंझौल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद ¨सह, प्रदेश महासचिव डा. राधास्वामी, गंगा सदा, आशा देवी, प्रवक्ता राजेन्द्र पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मेहराज पठान, विनोद पंडित एवं विकास कुणाल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी