अंधकार से प्रकाश में ले जाने वाला ही भगवान : मेयर

बेगूसराय : ग्रेट यूथ सोसायटी के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले का उदघाटन मेयर उपेंद्र प्रसाद ¨स

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
अंधकार से प्रकाश में ले जाने वाला ही भगवान : मेयर

बेगूसराय : ग्रेट यूथ सोसायटी के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले का उदघाटन मेयर उपेंद्र प्रसाद ¨सह ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, भगवान कृष्ण के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही मानव का कल्याण होगा। उन्होंने कृष्ण-सुदामा की मित्रता को बड़े ही मार्मिक ढंग से अपने संबोधन में प्रस्तुत किया। श्रीकृष्ण पूजा अष्टमी समिति के मेला के उदघाटन समारोह में उन्होंने कहा, भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बंधुओं की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया और दुराचारियों को मार कर अपने भक्तों की रक्षा की थी। कहा, अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले ही भगवन कहलाते हैं। इस मौके पर डॉ. गीता प्रसाद ¨सह, संजीव ¨सह, श्रुति गुप्ता, पंकज ¨सह, अर्जुन यादव, उप प्रमुख मृत्युंजय कुमार, मंटुन यादव, प्रमोद चौधरी, विश्वनाथ पंडित आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी