जनसंपर्क अभियान के जरिये गिरिराज सिंह ने मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

बेगूसराय। एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 10:08 PM (IST)
जनसंपर्क अभियान के जरिये गिरिराज सिंह ने मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
जनसंपर्क अभियान के जरिये गिरिराज सिंह ने मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद

बेगूसराय। एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने मंगलवार को बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों व गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह का काफिला खातोपुर चौक पहुंचा। इनके साथ भाजपा नेता सर्वेश कुमार और कुंदन कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे। यहां जदयू नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां गिरिराज सिंह के खुले जीप पर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता, पूर्व विधान पार्षद सह जदयू जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय, जदयू राज्य परिषद् सदस्य राजेश कुमार, सर्वेश कुमार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामविनय सिंह जीप पर सवार हो गए। इन लोगों ने मतदाताओं से गिरिराज सिंह को अपना मत देने का अपील की। इसके बाद उनका काफिला लाखो, धबौली, बहदरपुर, रमजानपुर, सीतारामपुर, लखनपुर, आजादनगर काशिमपुर, जगदीशपुर, मंझलापुर, भगवानपुर आदि गांवों में पहुंचा जहां उन्होंने लोगों से जनसंपर्क किया।

chat bot
आपका साथी