नावकोठी में अगलगी में पांच घर जले

दीपावली की रात महेशवाड़ा में भीषण अगलगी में पांच घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 07:43 PM (IST)
नावकोठी में अगलगी में पांच घर जले
नावकोठी में अगलगी में पांच घर जले

बेगूसराय। दीपावली की रात महेशवाड़ा में भीषण अगलगी में पांच घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है। बताया जाता है कि दीपक की लौ के भभकने से वार्ड नं. दो के विनोद साह के घर में आग लग गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते धर्मेंद्र साह, युगल साह, राम प्रकाश साह, कपिलदेव साह का घर भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, परंतु असफल रहे। अग्निशमन दस्ता के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा गया। तब तक पांचों घर राख हो चुके थे। नावकोठी थानाध्यक्ष शशि कुमार दलबल पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। मुखिया महावीर महतो, सरपंच रामनंदन महतो आदि ने पीड़ित परिवारों से मिलकर तत्काल राहत की व्यवस्था की।

chat bot
आपका साथी