जाप और युवा शक्ति का किया गया विस्तार

बेगूसराय। जन अधिकार पार्टी और युवा शक्ति के पदाधिकारियों की विस्तारित बैठक शुक्रवार को हेमरा में आयो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 May 2018 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 06:36 PM (IST)
जाप और युवा शक्ति का किया गया विस्तार
जाप और युवा शक्ति का किया गया विस्तार

बेगूसराय। जन अधिकार पार्टी और युवा शक्ति के पदाधिकारियों की विस्तारित बैठक शुक्रवार को हेमरा में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जन अधिकार पार्टी और युवा शक्ति के विभिन्न पदों पर नये पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए जाप जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव व युवाशक्ति के जिलाध्यक्ष अंजय कुमार पासवान ने बताया कि पार्टी में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हेमरा निवासी वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार को जाप का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। जबकि श्रीराम पंडित को मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष, रामविनय शर्मा को जाप अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष और दिनकर यादव को कैथमा पंचायत व सुशील कुमार शर्मा को मटिहानी पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव पर पूर्णविश्वास जताते हुए उनके नेतृत्व में आगामी चुनावों की तैयारी में अभी से लग जाने का आह्वान भी किया। बैठक में युवाशक्ति के जिला प्रधान महासचिव सुभाष प्रियदर्शी, एससीएसटी के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, छात्र नेता कमल कुमार, डॉ. मुकेश ¨सह, बंकेश पासवान, शशि कुमार, वशिष्ट शर्मा, दशरथ मालाकार, मनोज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी