मक्का उत्पादक किसानों ने दिया धरना प्रदर्शन

नावकोठी (बेगूसराय) : प्रखंड क्षेत्र में मक्के की बाली में दाना नहीं आने को लेकर किसानों ने आल इंड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 05:38 PM (IST)
मक्का उत्पादक किसानों ने दिया धरना प्रदर्शन
मक्का उत्पादक किसानों ने दिया धरना प्रदर्शन

नावकोठी (बेगूसराय) : प्रखंड क्षेत्र में मक्के की बाली में दाना नहीं आने को लेकर किसानों ने आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता कुमार गणेश शंकर ¨सह ने की। एसयूसीआइ के जिला सचिव रामपुकार विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए कहा, भारत कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता कहलाने वाले आज बेहाल हैं। कर्ज लेकर मक्के की खेती की। बीज कंपनी द्वारा घटिया बीज मुहैया कराया गया। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अब इन किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। धरना सभा को अनिल महतो, राजदेव महतो, महेश महतो, सुरेंद्र पासवान, कंचन देवी, सुमन देवी, मुक्ति नारायण ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। तीन सूत्री मांगों का स्मार-पत्र बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को सौंपा गया। जिसमें फसल क्षतिपूर्ति, कृषि ऋण की माफी, फसल बीमा का लाभ जैसी मांगें शामिल हैं। संचालन धर्मेंद कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी