बेगूसराय के मो. दानिश बिहार अंडर-23 टीम में चयनित

बेगूसराय : बीसीसीआइ द्वारा पुडुचेरी में आयोजित सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए बिहार टीम में बेगूसर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 07:00 PM (IST)
बेगूसराय के मो. दानिश बिहार अंडर-23 टीम में चयनित
बेगूसराय के मो. दानिश बिहार अंडर-23 टीम में चयनित

बेगूसराय : बीसीसीआइ द्वारा पुडुचेरी में आयोजित सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए बिहार टीम में बेगूसराय निवासी मोहम्मद दानिश का चयन किया गया। दानिश बरौनी तारा अड्डा के रहने वाले हैं। दानिश रविवार को बिहार टीम के साथ पुडुचेरी के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हुए। बिहार का मुकाबला 14 नवंबर को पुडुचेरी से होगा।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार एवं सचिव संजय ¨सह ने कहा कि लगातार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की मेहनत के बदौलत महिला अंडर-16 में हर्षिता भारद्वाज के बाद मोहम्मद दानिश बेगूसराय जिले से दूसरे खिलाड़ी बने जो बीसीसीआइ द्वारा आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि सभी ग्रुपों के लीग मैच आयोजित कराने का ही प्रतिफल है कि बेगूसराय के खिलाड़ी बिहार टीम में शामिल किए गए। मोहम्मद दानिश के चयन होने पर बेगूसराय के पूर्व महापौर संजय कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव संजय ¨सह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन, रणधीर कुमार, सुधीर गुप्ता, दिलजीत कुमार, रंजीत पासवान, मुकेश पप्पू, सत्यम कुमार, सनोज मैकगिल, सुनील ¨सह, मोहम्मद सोहेल, आदि ने मो. दानिश को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी