25 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

(बेगूसराय) :25 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसके

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 May 2018 05:43 PM (IST) Updated:Wed, 30 May 2018 05:43 PM (IST)
25 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना
25 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

(बेगूसराय) :25 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इसके पूर्व मेहदौली से गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुष कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस मेहदौली, भगवानपुर होते हुए प्रखंड कार्यालय पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। विधायक रामदेव राय ने मनरेगा, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा में धांधली पर रोष जताते हुए अधिकारियों को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, गरीबों, जरूरतमंदों की काम में कोताही बरतने वाले अफसर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। लेकिन योजना का लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा, भगवानपुर को एक आदर्श प्रखंड बनाना है। इसके लिए जनता की समस्याओं के निदान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। धरना को पार्टी नेता अभय कुमार ¨सह सार्जन, जिला पार्षद रामस्वार्थ साह, पूर्व मुखिया र¨वद्र महतो, किसानश्री रामनरेश राय, मुखिया सुरेश पासवान, उमेश दास, अनिल ¨सह, जयप्रकाश ¨सह, संजीव गुप्ता, रामविलास राय, नंद किशोर राय, बनारसी सहनी, शंभूनाथ चौधरी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष यशवंत कुमार ने की। जबकि मंच संचालन पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय ने किया। अंत में विधायक के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ अजय कुमार को मांग पत्र सौंपा। बीडीओ ने प्रतिनधिमंडल को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मांग पत्र रबी फसल में मक्का में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा देने, बकाया डीजल सब्सिडी का भुगतान, मनरेगा में मजदूरों को रोजगार व बकाया मजदूरी का भुगतान, बंद पड़े राजकीय नलकूप व उदवह ¨सचाई को चालू करने, प्रखंड, अंचल बाल विकास कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, मुख्यमंत्री सात निश्चय के योजनाओं के क्रियान्वयन धरातल पर उतारने, बलान नदी में मानोपुर, लखनपुर, धुसहा, रुदौली, पसोपुर घाट पर पुल निर्माण शुरू करने, भगवानपुर-संजात पथ को पीडब्लूडी पथ में शामिल करने, भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा देने जैसी मांगें शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी