मुख्य न्यायाधीश करेंगे तेघड़ा सिविल कोर्ट का उद्घाटन

बेगूसराय। आगामी 24 सितंबर को तेघड़ा में सिविल कोर्ट का उद्घाटन होगा। हाईकोर्ट पटना क

By Edited By: Publish:Mon, 19 Sep 2016 06:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Sep 2016 06:01 PM (IST)
मुख्य न्यायाधीश करेंगे तेघड़ा सिविल कोर्ट का उद्घाटन

बेगूसराय। आगामी 24 सितंबर को तेघड़ा में सिविल कोर्ट का उद्घाटन होगा। हाईकोर्ट पटना के मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी इसका उद़घाटन करेंगे। इस अवसर पर निरीक्षी न्यायाधीश राकेश कुमार, जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी सहित कई अन्य न्यायमूर्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल अधिवक्ता संघ, तेघड़ा के अध्यक्ष रामप्रवेश ¨सह ने बताया कि सिविल कोर्ट के उद्घाटन के लिए 24 सितंबर को 10:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। उदघाटन समारोह को भव्य बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। साफ-सफाई और भवनों की रंगाई पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। अनुमंडल बनने के 24 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सिविल कोर्ट की स्थापना को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं एवं आम नागरिकों में हर्ष का माहौल है।

chat bot
आपका साथी