नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ बीएसएफ का जवान

बेगूसराय : पंजाब से गुवाहाटी ड्यूटी पर लौट रहे बीएसएफ के 174वीं बटालियन के जवान अमृतसर

By Edited By: Publish:Thu, 26 May 2016 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 26 May 2016 07:56 PM (IST)
नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ बीएसएफ का जवान

बेगूसराय : पंजाब से गुवाहाटी ड्यूटी पर लौट रहे बीएसएफ के 174वीं बटालियन के जवान अमृतसर निवासी कश्मीर ¨सह के पुत्र अंग्रेज ¨सह को बुधवार को रात नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। गिरोह के सदस्यों ने न सिर्फ उक्त जवान को लूट लिया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। नशे की हालत में घायल उक्त बीएसएफ जवान को फुलवड़िया थाना पुलिस ने बरौनी जंक्शन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के समीप से पकड़ा। नशे की हालत में उक्त जवान झाड़ियों में भटक रहा था। फुलवड़िया थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उनकी बटालियन के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। जवान ने बताया कि अपने गांव से चला था। ट्रेन से वह असम, गुवाहाटी जा रहा था। बरौनी से पहले ट्रेन में ही किसी ने उसे बेहोश कर दिया। उसने बताया कि उसे ज्यादा याद नहीं है। परंतु, लूटने से पहले उसका नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों के साथ हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बीएसएफ जवान की जेब से पर्स व आईडी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी