प्रेमी ही निकला दलित महिला का हत्यारा

बेगूसराय : मुफसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-11 में बीते 13 मार्च की रात्रि में ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 12:21 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 12:21 AM (IST)
प्रेमी ही निकला दलित महिला का हत्यारा
प्रेमी ही निकला दलित महिला का हत्यारा

बेगूसराय : मुफसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-11 में बीते 13 मार्च की रात्रि में हुए राजाराम सदा की पत्नी बेचनी देवी हत्याकांड मामले का पुलिस ने रविवार को उछ्वेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपित थाना क्षेत्र के हरदिया टोला निवासी अशोक चौधरी के पुत्र राजकुमार चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए मुफसिल थानाध्यक्ष राजबिदु प्रसाद ने बताया कि अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर एवं गला दबाकर बेचनी देवी की निर्मम हत्या कर शव को एक आम के बगीचे में फेंक दिया था। पुलिस ने अगले दिन अलसुबह मृतका का शव बरामद किया था। पुलिस ने घटनास्थल से तीन चप्पल एवं एक मोबाइल बरामद किया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जब्त किए गए मोबाइल ने घटना के उछ्वेदन में मदद की। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से उक्त ब्लाइंड मर्डर केस के मुख्य आरोपित तक पहुंचने में कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि बेचनी देवी का पति हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है। घर पर बेचनी देवी के अकेले रहने के कारण उसे राजकुमार चौधरी से प्रेम हो गया था। इसके बाद बेचनी देवी के कई और लोगों के साथ नाजायज संबंध बन गए, जो राजकुमार चौधरी को नागवार गुजरा। इसलिए राजकुमार ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजकुमार ताड़ी का व्यवसाय करता है। राजकुमार ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में घटनास्थल पर से मिले चप्पल एवं मोबाइल की भी पहचान कर उसके होने की बात कही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले का मॉनिटरिग स्वयं जिला पुलिस कप्तान कर रहे थे। एसपी अवकाश कुमार ने सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन कर मामले के उछ्वदन का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी