शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ जिले भर में एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ

जागरण संवाददाता बेगूसराय राज्य सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए एबी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:22 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:17 AM (IST)
शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ जिले भर में एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ
शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ जिले भर में एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ

जागरण संवाददाता, बेगूसराय : राज्य सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले के 50 स्थानों पर बिहार सरकार सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। महायज्ञ में शामिल अभाविप के नेताओं ने हवन के साथ भगवान से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शिक्षा में बेहतर करने हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिला मुख्यालय में आयोजित हवन के उपरांत पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी व जिला प्रमुख विजेंद्र कुमार ने कहा कि गलत नीतियों की वजह से शिक्षा और शिक्षालय की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। स्लेट की जगह प्लेट के नियम और पढ़ाई की जगह पोशाक और साइकिल का प्रोत्साहन पूरे सिस्टम को बिगाड़ कर रख दिया है। जिन स्कूलों से पढ़कर बड़े-बड़े विद्वान हुए आज उन स्कूलों के बच्चे कुछ मा‌र्क्स हासिल करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनू सरकार, जीडी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय गोलु, आर्यन सिन्हा, शुभम कुमार आदि मौजूद थे। ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया सदबुद्धि हवन

नावकोठी प्रतितनिधि के अनुसार, एबीवीपी द्वारा सदबुद्धि महायज्ञ नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर किया गया। नावकोठी एवं पहसारा के महादेव स्थान में जिला कोषाध्यक्ष राज दीपक प्रसाद गुप्ता एवं आरसीएस कॉलेज छात्र संघ उपाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। जिला संयोजक कन्हैया कुमार एवं नगर मंत्री शिवम कुमार ने कहा कि आज पूरे जिले की सभी इकाइयों में महायज्ञ किया जा रहा है। एसटीइटी परीक्षा रद करना नीतीश सरकार की भारी भूल है। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी श्वेत निशा, चंदन गुप्ता, सुमन झा, प्रियदर्शिनी, दिव्यज्ञानी, विक्रम सिंह, चंदन कुमार, कौशल सिंह, सूरज कुमार, महासचिव नीतीश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमृतांशु कुमार आदि मौजूद थे। मंझौल प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार को अभाविप मंझौल नगर इकाई द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष आदर्श भारती के नेतृत्व में बिहार सरकार के खिलाफ महासदबुद्धि यज्ञ किया गया। जिला संयोजक कन्हैया कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरसीएस कॉलेज मंझौल के अमृतांशु कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है। सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षा को संपन्न कराने बाद इसे रद कर दिया। इसके विरोध में परिषद आरपार की लड़ाई के लिए तैयार है। मौके पर नगर अध्यक्ष रविराज सिंह, मीडिया प्रभारी सिम्मी सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, अविनाश कुमार, प्रीतम कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष सनी कुमार, उपाध्यक्ष चंदन कुमार, महासचिव नीतीश कुमार, मुकुंद कुमार, सौरव कुमार, लवलेश कुमार, सूरज कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।

बखरी प्रतिनिधि के अनुसार बिहार मे व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, एसटीइटी परीक्षा रद्द करने, लंबित शिक्षक नियोजन के विरुद्ध शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बखरी इकाई ने बिहार सरकार के लिए सदबुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिस सिंह ने कहा कि आज शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द करने के दमनकारी नीति के विरुद्द बिहार के हर छात्र आक्रोशित हैं। नगर मंत्री मनीष कुमार एवं यूआर कॉलेज के संयुक्त सचिव अनुभव आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हफ्ते भर से एसटीइटी परीक्षा को रद्द करने के खिलाफ आंदोलनरत है। मौके पर नगर उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी कुमार, नगर सहमंत्री प्रियांशु, ऋतिक कुमार, शक्ति सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अभिराज झा, नितीश राणा, राज किग आदि मौजूद थे। बीहट प्रतिनिधि के अनुसार, एबीवीपी बीहट नगर इकाई द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को राम चरित्र सिंह स्मारक महाविद्यालय बीहट में महायज्ञ का आयोजन किया गया। नेतृत्व नगर इकाई के कार्यकर्ता चंदन कुमार ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशस्वी आनंद, गौरव कुमार, नगर मंत्री नरेंद्र कुमार, किशन मिश्रा, हर्ष कुमार, गौतम कुमार, रंजन मिश्रा, डब्लू कुमार, सौरभ कुमार, अंशु कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी