हथियार बंद अपराधियों ने की दंपत्ति के साथ लूटपाट

संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के मुसाहेब सिंह टोला के निकट स्थित महादलित राम

By Edited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 05:52 PM (IST)
हथियार बंद अपराधियों ने की दंपत्ति के साथ लूटपाट

संवाद सूत्र, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के मुसाहेब सिंह टोला के निकट स्थित महादलित राम विलास रजक के डेरा पर गुरुवार की रात्रि लगभग एक दर्जन हथियार बंद अपराधियों द्वारा दहशत फैलाने हेतु पहले दो हवाई फायर की। इसके बाद अपराधियों ने महादलित दंपत्ति के साथ मारपीट, लूटपाट एवं गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में पीड़ित राम विलास के फर्द बयान पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामला दर्ज कर चार को नामजद किया है। इस क्रम में नामजद ज्ञानटोल निवासी योगेंद्र यादव को साहेबपुर कमाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़ित के अनुसार घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों में वर्षो से भूमि विवाद चल रहा था। भूमि कब्जा करने के उद्देश्य से ही विपक्षी ने अपराधियों का सहारा लिया। अपराधी उसके गले से सोने का चेन एवं डेरा पर बंधे गाय एवं बछड़ा भी ले गये।

chat bot
आपका साथी