ताइक्वांडों की प्रमंडलीय टीम रोहतास रवाना

बेगूसराय सदर : आगामी 24-26 अक्टूबर को रोहतास में आयोजित विद्यालय खेल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 01:01 AM (IST)
ताइक्वांडों की प्रमंडलीय टीम रोहतास रवाना

बेगूसराय सदर : आगामी 24-26 अक्टूबर को रोहतास में आयोजित विद्यालय खेल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुंगेर प्रमंडल की टीम बेगूसराय से रवाना हुई। इसकी जानकारी देते हुए जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नंदु कुमार ने बताया कि प्रखंड, जिला एवं प्रमंडल स्तर पर आयोजित विभिन्न ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेगूसराय की टीम ने अपना परचम लहराया है। इसके उपरांत यहां के आठ खिलाड़ियों को मुंगेर प्रमंडलीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अंडर-14 के लिए रानी परवीन, सृष्टि कुमारी एवं सुबोध कुमार का चयन किया गया है। वहीं अंडर-16 में खुशबू कुमारी, सिंपल कुमारी, धीरज कुमार, रुपेश कुमार एवं संजय कुमार शामिल हैं। टीम को रवाना करने के लिए जिला क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक संघ के संयोजक सुभाष प्रसाद सिंह स्वयं बेगूसराय स्टेशन पहुंचे थे। टीम के साथ कोच के रूप में मणिकांत कुमार, मो. फुरकान, मो. कैसर, रविन्द्र कुमार एवं मनोज कुमार स्वर्णकार भी रोहतास रवाना हुए हैं। ज्ञात हो कि बीते वर्ष बेगूसराय के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।

chat bot
आपका साथी