यूपीए के शासन में घोटाले की बाढ़

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 09:51 PM (IST)
यूपीए के शासन में घोटाले की बाढ़

संवाद सूत्र, बखरी : देश की जनता आज महंगाई और भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त है। यूपीए के दस वर्ष के शासनकाल में घोटालों की बाढ़ आयी हुई है। इससे उबकर देश की जनता आज विकास पुरुष नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को बेचैन हैं। उक्त बातें बुधवार को बखरी के शकरपुरा हाईस्कूल के मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कही।

लोजपा सुप्रीमो ने कांग्रेस के साथ-साथ राजद और जदयू पर भी जमकर प्रहार किया। बोले, नीतीश कुमार का इसबार खाता भी नहीं खुलेगा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां अनर्गल आरोप लगाकर मोदी लहर को रोकने का प्रयास कर रही है। परंतु, उन्हें पता होना चाहिए कि, देश की जनता ने मोदी लहर को सुनामी में बदल दिया है।

सभा को लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, स्थानीय भाजपा विधायक रामानंद राम, पूर्व लोजपा विधायक अनिल चौधरी, भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद सिंह, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डा. भोला सिंह, आनंदी मुखिया आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक रामविनोद पासवान ने की। जबकि संचालन भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष नीरज नवीन ने किया।

chat bot
आपका साथी