कैथाटीकर में आज से भागवत कथा

बांका। क्षेत्र के कैथाटीकर गांव स्थित विद्यालय परिसर में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 09:36 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 09:36 PM (IST)
कैथाटीकर में आज से भागवत कथा
कैथाटीकर में आज से भागवत कथा

बांका। क्षेत्र के कैथाटीकर गांव स्थित विद्यालय परिसर में गुरुवार से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। इसकी जानकारी आयोजनकर्ता रघुनंदन ¨सह ने दी। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का उद्घाटन विधायक जनार्दन मांझी करेंगे। गुरुवार को कैथाटीकर, जमुआ आदि आसपास गांवों की 501 महिला कथा स्थल से निकलकर ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर परिसर में कलश में जल भराई अनुष्ठान करेंगी। कलश शोभायात्रा विभिन्न मार्ग होते हुए कथास्थल पहुंचेगी। वहीं झांसी से आई कथावाचिका किरण प्रज्ञा तथा पंडित ऋषि झा आदि विद्वान पंडित कथा स्थल पर कलश स्थापना अनुष्ठान के बाद कथा शुरू करेंगे।

chat bot
आपका साथी