बिहार के बांका में भाजपा नेता सुनील चटर्जी के घर पर हुई चोरी, पूर्व मंत्री ने लिया जायजा

बिहार के बांका जिले में भाजपा नेता सुनील चटर्जी के घर पर हुई चोरी की वारदात के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। वहीं पूर्व मंत्री भाजपा नेता के घर पहुंचे। 20 दिन पहले भाजपा नेता कमल घोष के शांतिनगर स्थित में चोरी हुई थी।

By Animesh PrakashEdited By: Publish:Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM (IST) Updated:Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM (IST)
बिहार के बांका में भाजपा नेता सुनील चटर्जी के घर पर हुई चोरी, पूर्व मंत्री ने लिया जायजा
बांका में भाजपा नेता के घर पर हुई चोरी।

संवाद सहयोगी, बांका: शहर के ईदगाह के समीप स्थित चटर्जी कालोनी में भाजपा के कोषाध्यक्ष सुनील चटर्जी के घर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी की है। सुनील चटर्जी बीते 17 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर पटना में शादी में शरीक होने के लिए गये थे। सोमवार को सपरिवार जब बांका स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो घर का ताला खोलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान तितर-बितर पाया।

साथ ही घर का सभी गोदरेज तोड़कर चोरों ने सामान को बाहर फेंक दिया था। इस घटना की जानकारी पर पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल मिलने पर सोमवार को वहां पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली। विधायक ने एसपी डा. सत्यपकाश को फोनकर चोराें के खिलाफ कार्रवाई पर बल दिया। कुछ समय बाद थानाध्यक्ष शंभू यादव दल-बल पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि शहर में पुलिस की पहरेदारी पूरी तरह से विफल है। भाजपा नेता पटना में शादी समारोह में गये थे, इधर सुने घर में हो गई चोरी मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी बीजेपी विधायक ने कानून व्यवस्था पर बोला हमला  चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी  इस चोरी की चारों ओर हो रही चर्चा 

ज्ञात हो कि बीते 20 दिन पूर्व भाजपा नेता कमल घोष के घर भी चोरों ने सभी सामान की चोरी कर ली थी। जानकारी हो कि सभी चोरी की घटना बिल्कुल एक तरह की है। इसके बाद भी पुलिस एक भी चोरी से पर्दा नहीं उठा सकी है। चोरों ने सुनील चटर्जी के घर से सोने-चांदी सहित नकद बीस हजार रूपये नगदी की चोरी की है। सुनील ने थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं है। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना से पर्दा उठा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी