पुडुचेरी के अधिकारी आज देखेंगे उन्नयन क्लास

बांका। उन्नयन स्मार्ट क्लास की सफलता दिल्ली में धूम मचाने के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 09:51 PM (IST)
पुडुचेरी के अधिकारी आज देखेंगे उन्नयन क्लास
पुडुचेरी के अधिकारी आज देखेंगे उन्नयन क्लास

बांका। उन्नयन स्मार्ट क्लास की सफलता दिल्ली में धूम मचाने के बाद अब देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रही है। कई राज्यों की टीम इसका अध्ययन करने अब तक बांका पहुंच चुकी है। सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के अधिकारियों की टीम बांका में उन्नयन क्लास का अध्ययन करेगी। यह टीम रविवार देर रात तक ही बांका पहुंच रही है। टीम में शिक्षा विभाग के कई अधिकारी शामिल हैं। पुडुचेरी टीम के साथ बिहार शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी रहेंगे। यह टीम अमरपुर के शाहपुर उच्च विद्यालय में पहुंच कर स्मार्ट क्लास और उन्नयन को लेकर बच्चों और शिक्षकों से बातचीत करेगी। ताकि पुडुचेरी में भी मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय कार्यक्रम को प्रभावी किया जा सके। सरकारी विद्यालयों में इसके माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके। टीम आगमन को लेकर सोमवार को ग्रीष्मावकाश में भी उच्च विद्यालय शाहपुर खोला गया है। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी के अधिकारियों के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी