मंदिर प्रवेश रोकने पर महिलाओं में आक्रोश

बांका। जिले भर में कोरोना महामारी को देखते हुए जहां दुर्गा पूजा पर प्रशासन की कड़ी नजर है। भक्तों की भावना को दरकिनार करने में समिति सफल नहीं हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:04 AM (IST)
मंदिर प्रवेश रोकने पर महिलाओं में आक्रोश
मंदिर प्रवेश रोकने पर महिलाओं में आक्रोश

बांका। जिले भर में कोरोना महामारी को देखते हुए जहां दुर्गा पूजा पर प्रशासन की कड़ी नजर है। भक्तों की भावना को दरकिनार करने में समिति सफल नहीं हो रही है। खासकर महिलाओं में प्रशासन के प्रति गजब का आक्रोश है। कुछ महिलाओं ने पूजा पर प्रतिबंध और रैली पर पूरी छूट की बात कर कर मंदिर के बाहर ही पूजा किया।

प्रखंडों के सभी दुर्गा पूजा मंदिरों में पट खुलते ही महिलाओं का हुजूम डलिया चढ़ाने और दंड देने के लिए उम्र पड़ा, लेकिन पूजा समिति द्वारा मंदिर में प्रवेश लगभग जगहों पर बंद रहने से महिलाएं मंदिर के बाहर ही पूजा करने को विवश रही। मंदिरों में बलि दिलाने वाले लोगों के भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। वैसे मंदिरों में मेला, बलि, और दुकान लगाने पर पूरी तरह प्रतिबंध समिति द्वारा भी लगा दिया गया है। कुछ महिलाओं ने बताया कि धार्मिक स्वतंत्रता की छूट पर यह प्रतिबंध सही नहीं है। जबकि नेताओं को बड़ी बड़ी रैली करने की छूट दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी