मंदार जैन मंदिर में फहरा पंचरंगा ध्वजा

बांका। जैन समुदाय के लोगों ने जैन पंचरंगा लहरा कर 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के निर्वाणोत्सव के साथ दस लक्षण पर्व का समापन धूमधाम से किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:10 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:10 PM (IST)
मंदार जैन मंदिर में फहरा पंचरंगा ध्वजा
मंदार जैन मंदिर में फहरा पंचरंगा ध्वजा

बांका। जैन समुदाय के लोगों ने जैन पंचरंगा लहरा कर 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य के निर्वाणोत्सव के साथ दस लक्षण पर्व का समापन धूमधाम से किया। जिसमें काफी संख्या में जैन समाज व जैन तीर्थयात्री शामिल हुए। वहीं शनिवार को उत्तम आ¨कचन धर्म पर्युषण पर्व को लेकर सुबह दिगम्बर जैन मंदिर में भक्तिभाव से जिनालयों का अभिषेक पूजन किया गया। दसलक्षण पर्व के नौवें दिन उत्तम आ¨कचन धर्म की आराधना की गई। क्षेत्र प्रबंधक पवन कुमार जैन ने बताया कि जो व्यक्ति यह ¨चतन करता है कि मेरी आत्मा के सिवा संसार का रंचमात्र भी बाहरी पदार्थ मेरा नही है। वास्तव में यही आ¨कचन धर्म की आराधना है। शनिवार को मुनि विप्रण सागर का मंदार आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुनिश्री के साथ ससंघ का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत हुआ। जैन श्रद्धालु जय-जय गुरुदेव क‌र्त्तल ध्वनि के साथ गुरुदेव का जयकारा लगा रहे थे। रविवार सुबह शोभायात्रा दिगम्बर जैन मंदिर से निकलकर गांधी चौक, हनुमान चौक, मारवाड़ी गली होकर नगर का भ्रमण करते हुए बारामती मंदिर पापहरणी रोड के रास्ते मंदार पर्वत तलहटी स्थित जैन मंदिर तक जाएगी। इसके पश्चात भगवान वासुपूज्य स्वामी के प्रतिमा को श्रद्धालु मस्तक पर लेकर मंदारगिरि पर्वत शिखर का आरोहण कर मोक्ष स्थली जैन मंदिर तक ले जायेंगे। जहां परंपरागत विधि विधान से अभिषेक, पूजन, शांतिधारा के उपरांत भव्य निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के कोने-कोने से जैन श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। आयोजन पर मंदारगिरी दिगम्बर जैन मंदिर को आकर्षक रुप से रंगीन बल्ब, झालर से सजाया है। इस अवसर पर विपिन जैन, पवन कुमार जैन, राकेश जैन, पंकज जैन , प्रवीण जैन, रवि जैन, संजीत जैन, कमल जैन, मनोज जैन, सरोज कुमार जैन, अजित कुमार जैन, सुशील जैन, सज्जन जैन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी