कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रतिरोध दिवस

बांका। अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध किया। साथ ही इसके खिलाफ प्रतिरोध दिवस मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 10:59 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 10:59 PM (IST)
कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रतिरोध दिवस
कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ प्रतिरोध दिवस

बांका। अगस्त क्रांति दिवस पर रविवार को राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने समाहरणालय के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति का विरोध किया। साथ ही इसके खिलाफ प्रतिरोध दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी अजीत ने की।

जिला मंत्री सनत कुमार ठाकुर, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, सहायक जिला मंत्री जितेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रतिरोध दिवस को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अजय कुमार चौहान ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी विरोधी है। इससे सरकार का चेहरा बेनकाव हो गई है। इस कारण तमाम कर्मचारियों में रोष है। जो कभी भी आन्दोलन का रुप ले सकता है। संघ ने मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। मौके पर अनिल यादव, शालीग्राम मंडल, मनोज कुमार, सुबोध यादव, रोहित कुमार, दिवाकर मंडल, साधुशरण प्रसाद, बच्चन गौड़, उपेंद्र यादव, रशीदा खातुन, प्रफुल्ल कुमार सिंह, सोनी कुमारी, कौशल्या देवी, रोहिणी कुमारी सहित अन्य ने सरकार से कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी