हत्या, लूट सहित अन्य मामले में 125 की हुई गिरफ्तारी

बांका। एसपी के निर्देश पर चल रहे समकालीन अभियान में विभिन्न थानेदारों के द्वारा 125 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें से कई को थाना से ही जमानत दे दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 10:15 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 10:15 PM (IST)
हत्या, लूट सहित अन्य मामले में 125 की हुई गिरफ्तारी
हत्या, लूट सहित अन्य मामले में 125 की हुई गिरफ्तारी

बांका। एसपी के निर्देश पर चल रहे समकालीन अभियान में विभिन्न थानेदारों के द्वारा 125 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें से कई को थाना से ही जमानत दे दिया गया है। सबसे अधिक बौंसी पुलिस ने 20 की गिरफ्तारी की है। एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

बौंसी: थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हत्या सहित अन्य मामले के 20 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। इसमें हत्या के मामले में फरार प्रमिला देवी सहित 20 अभियुक्तों में प्रेम कुमार, गौतम कुमार,महेश ठाकुर सहित अन्य है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बेलहर: चार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने बताया कि साहबगंज बाजार से बमबम भगत,रैवाटोली से उपेंद्र यादव, तिलवरिया से किशोर ¨सह एवं नारायणडीह गांव से पूरन हांसदा को गिरफ्तार किया गया है।

पंजवारा: बेलटीकरी गांव निवासी वारंटी बिन्दो कापरी को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस की पकड़ से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस बल की घेराबंदी के चक्रब्यूह में वह पकड़ा गया। थानाध्यक्ष विमल कुमारने इसकी जानकारी दी।

चांदन: थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने बिरनिया पंचायत के गोपडीह निवासी पशु चोर गुडन यादव को गिरफ्तार किया है।

धोरैया: बसबिट्टा गांव निवासी गुडु उर्फ कर्मबलि कुमार एवं धोरैया निवासी मारपीट कांड के अभियुक्त मिन्हाज बैठा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुडु बालू घाट कांड का आरोपी है।

शंभूगंज: विभिन्न कांडों के आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें बरौथा गांव के पंकज यादव, भरतशीला गांव के सीता राम राय, राजेश राय, बड़ी भरतशीला के स्मृति यादव एवं करंजा गांव के कारू मांझी शामिल है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि अभियान लगातार चलेगा।

फुल्लीडुमर: थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घुठियारा गांव निवासी कुम्बज कुमार एवं छत्तर गांव के दो वारंटी विनोद कुमार राय एवं नरेश राय को गिरफ्तार किया गया है।

अमरपुर: थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि अमरपुर बाजार निवासी बुद्धिनाथ ¨सह उर्फ मनोज मंडल तथा सिहुड़ी गांव निवासी योगेन्द्र पंडित को पकड़ा गया है।

--------------

कोट

समकालीन अभियान 17 सितम्बर तक चलेगा। सभी को लक्ष्य दिया गया है। मंगलवार की रात 125 की गिरफ्तारी हुई है। इसके पूर्व सोमवार को 70 की गिरफ्तारी हुई थी।

चंदन कुमार कुशवाहा, एसपी बांका

chat bot
आपका साथी