मेला में सभी दल का शिविर

बांका। मंदार महोत्सव बौंसी मेला में राजनीतिक पार्टी के साथ सरकारी विभागीय शिविर लगाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 09:46 PM (IST)
मेला में सभी दल का शिविर
मेला में सभी दल का शिविर

बांका। मंदार महोत्सव बौंसी मेला में राजनीतिक पार्टी के साथ सरकारी विभागीय शिविर लगाया गया है। भाजपा शिविर का उद्घाटन भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने किया। जिसमें जिलाअध्यक्ष विकास ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष बंटी पाठक, पुरुषोत्तम ठाकुर, बिक्की मिश्रा, मु. नईम खान आदि थे। जदयू शिविर का उद्घाटन अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी ने किया। लोजपा शिविर का आरंभ जिलाध्यक्ष बेबी देवी ने फीता काट कर किया। निरोज ¨सह, धर्मेंद्र पासवान आदि थे। कांग्रेस शिविर को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने पारंपरिक रूप से शुरू किया। अधिवक्ता महेश्वरी यादव, गोविन्द महामरीक थे। भाकपा शिविर को मुनीलाल पासवान और रालोसपा शिविर को प्रदेश महासचिव उदय कुमार ¨सह और जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र ¨सह थे। इंटक शिविर जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने खोला। सम्पूर्ण क्रांति मंच का भी शिविर लगा है। इधर जीवन जागृति सोसाइटी, मद्यनिषेध उत्पाद विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नगर परिषद बांका, प्लॉटर शिविर, जिला निर्वाचन के साथ अस्थायी चिकित्सा केंद्र का शिविर लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी